योगेश पाण्डे

Smile

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के साल्हे गांव में जन्में। प्रारंभिक शिक्षा साल्हे, बालाघाट में हुई। वारासिवनी से स्नातक हुए। बालाघाट के जबलपुर एक्सप्रेस में 18 महीनों तक पत्रकारिता की, इसके बाद राजधानी भोपाल में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर उपाधी ग्रहण की। इसी बीच छः महीने ईटीवी हैदराबाद में भी कार्य किया। पिछले एक साल से रिपोर्टर के तौर पर भोपाल नवदुनिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस ब्लॉग का संपादन कार्य कर रहे हैं। .


मयूर दुबेSmile

भोपाल में जन्में और यहीं पत्रकारिता में स्नातक शिक्षा ग्रहण की। पत्रकारिता बीच में ही छोड़ फिलहाल पीटर इंग्लैण्ड रिटेल्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी कई रिटेल स्टोर में कार्य कर चुके हैं। ब्लॉग के तकनीकी पक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं। .


परीक्षित शर्मा

Smile

मध्यप्रदेश के देवास जिले के कन्नौद में जन्में। प्रारंभिक शिक्षा होशंगाबाद जिले के गांव कोठरा में हुई। स्कूली शिक्षा हरदा और पत्रकारिता में स्नातक भोपाल से किया। अभी इग्नू से मानव अधिकार पर सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं। ब्लॉग का रचनात्मक पक्ष संभाल रहे हैं। .


सौरभ खण्डेलवाल

Smile जन्म भोपाल में हुआ और शुरूआती शिक्षा सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में हुई। इसके बाद भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक और अब स्नातकोत्तर कर रहे हैं। ब्लॉग का प्रबंधन कार्य संभाल रहे हैं।